तीन दिन पूर्व गला काटकर की गयी थी रमन की हत्या

0
106

फर्रुखाबाद: 26 नवम्बर को गढ़िया ढिलावल निवासी रामप्रकाश के पांच वर्षीय पुत्र रमन का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद शनिवार को सुबह बच्चे का शव बघार नाले से बरामद कर लिया। रविवार को पैनल द्वारा किये गये बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मासूम की गला काटकर तीन दिन पूर्व ही हत्या कर दी गयी थी।

[adrotate banner="3"]

शव का पोस्टमार्टम डा0 कमलेश शर्मा व डा0 बृजेश सिंह के संयुक्त पैनल ने रविवार को 11 बजे किया। जिन्होंने भली प्रकार शव की जांच की। जांच रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जो मामला सामने आया है वह यही है कि बच्चे की हत्या तीन दिन पूर्व गला काटकर की गयी। उसके बाद शव को बघार नाले में डाला गया। बच्चे का कोई भी अंग गायब होने की बात अभी तक सामने नहीं आयी। जिससे अब हत्या की गुत्थी और भी उलझ गयी है।

बच्चे की हत्या के आरोप में पकड़े गये प्रदीप व उसके पिता किशन पाल गौड़ को गिरफ्तार किया है। किशनपाल के घर में मंदिर होने व उसके घर आये चुरसई निवासी हरपाल सिंह बाबा के द्वारा घर में शराब व मीट की दावत उड़ाये जाने से यही लग रहा है कि बच्चे की हत्या किसी तंत्र विद्या के लिए की गयी है। फिलहाल अभी तक हत्या की स्पष्ट बजह पुलिस को नहीं मिल पायी है। हत्या की रिपोर्ट सींगनपुर निवासी प्रदीप, किशनपाल व चुरसई निवासी बाबा हरपाल के विरुद्व दर्ज कर ली गयी है।

[adrotate banner="2"]