नशे में गाली गलौज कर रहे मामा का भान्जे ने सिर फोड़ा

0
102

फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी निवासी जगदीश के साला रामसेवक के द्वारा मोहल्ले में शराब पीकर गाली गलौज करने से मोहल्ले वालों की शिकायत पर रामसेवक के पुत्र ने अपने सगे शराबी मामा को इतना पीटा कि उसका सिर फोड़ दिया। जिसके बाद उसका नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार अमेठी निवासी जगदीश का पखना गढ़ी निवासी साला रामसेवक पुत्र कोमिल उसके घर पर आया हुआ था। दोपहर को उसने इतनी शराब पी ली कि वह शराब के नशे में भूल गया कि वह किसे गालियां दे रहा है। रामसेवक ने नशे की हालत में मोहल्ले की ही युवतियों के सामने भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। जिसका मोहल्ले वालों ने कड़ा विरोध जताया। विरोध जताते हुए मोहल्ले वासी जगदीश के घर शिकायत करने पहुंच गये। जिस पर जगदीश का पुत्र धीरज घर पर मौजूद था। मोहल्ले वासियों ने कहा कि हम लोगों की जवान बेटियां हैं जिनके सामने आपका मामा भद्दी_भद्दी गालियां दे रहा है। जिस पर धीरज ने अपने मामा रामसेवक को इतना पीटा कि उसका सिर फोड़ दिया। बाद में उसे ले जाकर अस्पताल में इलाज कराया।

[adrotate banner="2"]