टैक्सी में रोडवेज का कट लगने पर चालकों में मारपीट

0
98

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में गुरुद्धारे के पास खड़े एक टैक्सी को पीछे से एक रोडवेज चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टैक्सी चालक व रोडवेज बस चालक में जमकर मारपीट हुई। दोनो पक्षों की तरफ से कोतवाली फतेहगढ़ में एनसीआर दर्ज करायी गयी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार नेकपुर निवासी टैक्सी चालक रामकुमार पुत्र लालाराम अपनी टैक्सी संख्या यूपी 76/2510 फतेहगढ़ गुरुद्वारा के पास खड़ा किये था। फर्रुखाबाद की तरफ से आयी रोडवेज बस संख्या यूपी 76के 1910 के चालक ने टैक्सी में टक्कर मार दी। जब टैक्सी चालक रामकुमार ने टक्कर मारने का विरोध किया तो रोडवेज बस चालक सुखवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा ने सरिया से टैक्सी चालक की पिटायी कर दी। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। दोनो तरफ से जमकर मारपीट हुई। दोनो पक्षों की तरफ से कोतवाली मोहम्मदाबाद में जबाबी एनसीआर दर्ज कराने को तहरीर दी गयी।

[adrotate banner="2"]