नशेड़ी सिपाही ने मुंशी पर राइफल तानी

0
152

फर्रुखाबाद: मनमानी ड्यूटी न लगने पर नशेड़ी सिपाही रामदुलारे ने मुंशी रामनाथ के साथ बदसलूकी कर रायफल तानकर गोली मारने तक की धमकी दी| नशेड़ी सिपाही को पकड़कर उसका मेडिकल कराया गया|

[adrotate banner="3"]

थाना कम्पिल का सिपाही रामदुलारे बीती रात ९ बजे थाने पहुंचा उसने मुंशी रामनाथ से अपनी मर्जी के मुताबिक़ ड्यूटी लगाने को कहा| मुंशी ने उस इलाके में ड्यूटी लगाने से जब मना कर दिया| सिपाही ने मुंशी को गाली देना शुरू कर दिया|

भयभीत मुंशी घटना को टालने के लिए जैन धर्मशाला अपने आवास पर चला गया तो गुस्साया नशेड़ी सिपाही पीछा करता हुआ मुंशी के आवास पर पहुँच गया और रायफल तानकर मुंशी को गोली मारने की धमकी दी| मुंशी के शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए तो नशेड़ी सिपाही भाग गया| एसओ सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर दरोगा अनूप तिवारी व होरीलाल ने सिपाही को पकड़कर उसका कायमगंज के अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

एसओ श्री तिवारी ने बताया की डाक्टरी जांच में सिपाही के शरीर में एल्कोहल पाया गया| सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी को भेज दी गयी है|

[adrotate banner="2"]