फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)ढावे पर काम करनें वाले युवक नें नशे की हालत में अपने हाथ की नशें काट लीं| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| उसे लहुलुहान हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| 
जनपद कासगंज के पटियाली चौक निवासी 23 वर्षीय अल्ताफ पुत्र आफताब मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गैसिंगपुर स्थित स्वाती ढाबा पर काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। बुधवार दोपहर को उसने शराब के नशे में ब्लेड से अपने बाएं हाथ पर कई वार किए । जिससे उसके हाथ से खून की धार बहने लगी। घायल ढावा कर्मी को गंभीर हालत में साथी कर्मचारी प्रदीप व आकाश ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमओ डा. वैभव यादव ने बताया कि घायल के हाथ में एक दर्जन से अधिक टांके आये हैं
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


