नवाज शरीफ ने कबूला मोदी का न्योता, आएंगे भारत

0
139

Nawaj Shareefनई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जियो न्यूज के मुताबिक नवाज ने मोदी का न्योता कबूल कर लिया है। और अब वो 26 मई को नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने आएंगे। नवाज का कार्यक्रम सिर्फ एक दिन का होगा।

[adrotate banner="3"]

एक कदम हम चलें, एक कदम तुम चलो की तर्ज पर मोदी के न्योते को शरीफ ने कबूल लिया है। मोदी ने पहल की है तो शरीफ भी पीछे दिखना नहीं चाहते। शरीफ 26 मई को भारत आएंगे, लेकिन ये दौरा बेहद छोटा होगा, लेकिन लम्हा ऐतिहासिक होगा। ये पहला मौका होगा जब कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भारतीय प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण का हिस्सा बनेगा।

नवाज शाम को मोदी का डिनर अटैंड करेंगे अगले दिन की बातचीत के लिए वो रुकेंगे या नही इस पर असमंजस है। पिछले दो दिनों से भारत और पाकिस्तान में ये चर्चा गर्म थी कि पाक पीएम भारत के भावी प्रधानमंत्री का न्योता कबूलेंगे या नहीं। लेकिन आखिर दो दिन तक सोचने के बाद नवाज ने मोदी का न्योता कबूल लिया है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]