ट्रांसपोटर को मारपीट कर जेवर व नकदी लूटी

0
117

lutफर्रुखाबाद : बीती रात जिलाधिकारी पवन कुमार ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन के शांति पूर्ण ढंग से निपट जाने की ख़ुशी में एक पार्टी का आयोजन किया गया था | जिसमे पुलिस के आलाधिकारी से लेकर अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बुलाये गये थे |इसी दावत में शहर कोतवली के कोतवाल भी मौजूद थे | उसी दौरान बदमाशो ने शहर के एक ट्रांसपोटर को लूट लिया |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला घेरशामू खां निवासी नरेश चन्द्र वर्मा पुत्र स्वर्गीय बनबारीलाल के पुत्र को उस समय लूट लिया गया जब वह अपने घर जा रहा था | नरेश ने बताया की घरेलू रंजिश में ट्रांसपोटर नरेश चन्द्र वर्मा को घायल कर नकदी व सोने की जंजीर लूट ली गई। घायल को रात को ही उनके भाई रामचंद्र ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया |नरेश चन्द्र ने बताया कि उनके भाई ओमप्रकाश गंगापार ससुराल में रहते है। बीती रात 9.30 बजें भाई ओमप्रकाश उनके बेटे रजनेश, सतनेश एवं दामाद सन्जू ने अचानक लाठी डंडो से हमला कर धारदार हथियार से एक पैर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान 34 हजार रूपये व सोने की जंजीर लूट ली गई। भाई रमेश चन्द्र वर्मा के बेटे अंकित मुझे उठा कर डा0 कैलाश नर्सिग होम ले गया था।

[adrotate banner="2"]