नवरात्र मे रेलवे रोड पर नाला खुदने से श्रद्धालु परेशान, प्रशासन अनजान

0
113

शहर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित महादेवी वर्मा की मूर्ती के पास रोड पर सडक के बीचोबीच नाला खुद जाने से यात्रीयो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
नवरात्र का त्योहार होने से शहर के मन्दिरो मे काफी भीड भाड हो रही है रेलवे रोड पर पन्डाबाग मन्दिर व मठीया देवी मन्दिर शहर के मुख्य  मन्दिरो मे से एक  है जिन पर लोग पुरी श्राद्धा के साथ आते जाते है शहर का मुख्य मार्ग होने की बजह यह भी है कि यहॉ से रेलवे स्टेशन भी जादा दुर नही है। इसके बाबजूद भी प्रशासन को यह बात नजर नही आ रही की सुबह.शाम मन्दिरो मे जाने वाले श्रद्धालु मन्दिर तक कैसे पहुचेगे।इस बात से बेखबर ठेकेदार ने बीच रोड को खोदकर नाला निर्माण शुरू करा दिया जिससे सडक पर निकलने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहॉ है।  नाला खुदने से सिर्फ आमजनता ही नही बल्कि सडक पर फल तथा सब्जी बेचने वाले दुकानदारो के अलाबा बडे दुकानदार भी परेशानी का सामना कर रहे है। बडे बाहनो को छोडिये पैदल तक निकलना मुशकिल हो गया है। आज कई लोग नाला कूदते समय चुटहिल भी हो गये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]