नवमी पर घरों में कन्या भोज, जगह-जगह हुए भंडारे

0
440

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शरदीय नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को रामनवमी पर पूरा शहर श्रद्धा से सराबोर रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हवन-पूजन, कन्या भोज व भंडारे के आयोजन किए गए। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही।

11 अक्टूबर यानी आज महाअष्टमी का पूजन किया जा रहा है, साथ ही महानवमी का कन्या पूजन भी आज ही किया जाएगा. अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर यानी कल दोपहर 12: 31 मिनट पर शुरू हो चुकी है और जिसका समापन 11 अक्टूबर यानी आज दोपहर 12: 06 मिनट पर हो गया| फिर, नवमी तिथि आज दोपहर 12:06 मिनट से शुरू हो गयी और समापन12 अक्टूबर को सुबह 10: 58 मिनट पर होगा| लिहाजा दो दिन तक नवमी मनेगी| शुक्रवार को नवमी लगते ही शहर में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। कहीं पर पूड़ी सब्जी तो कहीं पर बूंदी का प्रसाद भक्तों को दिया गया। घरों में कन्या भोज के साथ भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]