नलकूप कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़ का प्रयास

0
109

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के बेबर रोड स्थित नलकूप कालोनी पर दबंगो द्वारा मारपीट कर कार्यालय में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया| घटना से नलकूप के कर्मचरियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है|

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक नलकूप चालक हरीप्रकाश के पुत्र चन्द्रप्रकाश के साथ कालोनी के निकट कुछ लोगो का विवाद हो गया| विवाद मारपीट में बदल गया| चन्द्रप्रकाश का आरोप है की जब वह दबंगो से भागकर नलकूप के कार्यालय में घुस गया तो दबंगो ने कार्यालय के कर्मियों के साथ मारपीट कर सामान तोड़ने का प्रयास किया|

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने मामले में जाँच पड़ताल की| कोतवाल अनूप निगम ने बताया की उन्हें अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]