नये CDO सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यभार सम्भाला

0
105

CDO Dr. SC Srivastawफर्रुखाबाद: नये मुख्य विकास अधिकारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को देर शाम यहां जिला मुख्यालय पहुंच कार्यभार संभाल लिया।
वह इससे पहले लखनऊ में राष्ट्रीय ग्रामीण पाइप पेयजल योजना में ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर तैनात थे। उनकी पहली तैनाती बरेली के ब्लाक मरोरी खेड़ा में बीडीओ के पद पर हुई थी। वह बदायूं, मैनपुरी, लखनऊ में बीडीओ रहे। इसके बाद डीडीओ बाराबंकी रहे। उन्होंने बताया कि लोहिया गांव में विकास कार्यो के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में पारदर्शिता से काम कराना उद्देश्य है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]