कैदी फरार, दो सिपाही गिरफ्तार

0
75

Constable Ashok Tiwari Shivpal Yadavफर्रुखाबाद: मथुरा अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार दोपहर कन्नौज जिले के अरौल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलते ही शातिर चोर रामजी दुबे निवासी गाव दुर्जनपुर जनपद कन्नौज सिपाहियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत ट्रेन से कूदकर भाग गया था। फरार रामजी दुबे को जिला जेल कानपुर नगर से पुलिस लाइन कानपुर के सिपाही अशोक कुमार तिवारी व शिवपाल सिंह यादव सीजेएम कोर्ट कन्नौज में पेश करने लाये थे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
पेशी के बाद वापस दोनों सिपाही उन्हें कानपुर ले जा रहे थे। सिपाहियों ने कैदी फरारी की सूचना अरौल पुलिस चौकी को दी। कन्नौज पुलिस ने देर रात जीआरपी फर्रुखाबाद थाने को दोनों सिपाही सौंप दिये। जीआरपी थानाध्यक्ष जेपी अशोक ने बताया कि सिपाही अशोक कुमार तिवारी की तरफ से फरार कैदी रामजी दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जाच में दोनों सिपाही लापरवाही के दोषी पाए जाने के कारण गिरफ्तार किये गए है|

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]