नबावगंज में घर से अलमारी ही उठा ले गये चोर

0
140

फर्रुखाबाद: (नबावगंज) अभी तक चोर घर में अलमारी तोड़कर नगदी, जेबर गायब किया करते थे। लेकिन बीती रात चोरों ने नया तरीका इजात किया। थाना क्षेत्र के बांसमई में चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी ही उठा ली और काफी दूर खेतों में जाकर उसे तोड़ा और नगदी जेबर साफ कर ले गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की लेकिन कोई सुराग नजर नहीं आया।
गांव के विनोद दीक्षित पुत्र रामबहादुर बीती रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे। तभी चोरों ने घर की कुन्डी तोड़कर अंदर रखी अलमारी को उठा लिया और घर से दूर प्रेमपाल के खेत में जाकर अलमारी को तोड़ा और उसमें रखे लगभग 38 हजार रुपये व जेबरात चोरी कर लिये। वहीं इसी गांव में ही किराना दुकानदार दिनेश पुत्र प्रतिपाल सिंह की दुकान तोड़कर चोरों ने दो हजार की नगदी, साबुन व गुटखा के गत्ते साफ कर दिये। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]