ननद के विवाह में मायके वालो को ना बुलाने पर महिला ने जहर खाकर दी जान

0
143

jharफर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम गिलौंदा निवासी 25 वर्षीय संजीवनी देवी पत्नी धर्मपाल सिंह ने ननद के विवाह में मायके वालो को ना बुलाने से नाराज होकर जहर पीकर जान दे दी| पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पति को हिरासत में ले लिया|

[adrotate banner="3"]

संजीवनी देवी के पति धर्मपाल की बहन किरन की बारात सोमवार को आई थी| मंगलवार को बारात विदा हो गयी| धर्मपाल का अपने ससुराल वालो से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था| जिसके चलते संजीवनी के कहने के बाद भी धर्मवीर ने अपने ससुराल वालो को नही बुलाया| जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था| बारात विदा होने के बाद बुधवार को सरोजनी ने घर में रखा नशीला पदार्थ पी लिया| जिससे उसकी मौत हो गयी| सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया| परिजनों ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पति धर्मपाल को हिरासत में ले लिया|

थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है| महिला ने खुद जहर खाया है जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]