नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन एसडीएम सदर कोर्ट में

0
132

फर्रुखाबादः जिला निर्वाचन अधिकारी सच्चिदानंद दुबे की ओर से विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के विषय में सूचना जारी की गयी है। सूचना के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए विधानसभा क्षेत्र वार अलग-अलग कक्ष आवंटित कर दिये गये हैं।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायालय में, विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय में, फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय कक्ष में व भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नगर मजिष्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]