फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई वार्ता के क्रम में जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की जाँच करने आये मुख्य अभियंता शेष कुमार बघेल को जिले में बिजली की व्यवस्था कमजोर तारों में झूलती हुई मिली| उन्होंने पाया कि नगर फीडर पर सर्वाधिक 60 प्रतिशत बिजली चोरी के साथ ही 11 करोड़ का बकाया भी है| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने बिजली अधिकारिओं के साथ बैठक भी की|
मुख्य अभियंता नें ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के निर्देश पर जिले में बिजली व्यवस्था का करंट देखा| उन्होंने संकिसा में बीते चार वर्ष से निर्माणाधीन संकिसा विधुत उपकेन्द्र को देखा| उन्होंने कार्यदायी संस्था से 20 दिनों के भीतर काम पूर्ण करने के निर्देश दिये| उन्होंने बताया कि जिले में 26 फीडर रेड जोंन में हैं| जिनमे चोरी की समस्या से निपटने के लिए जल्द अभियान चलेगा|
इसके साथ ही उन्होंने नीवकरोरी व भूड नगरिया विधुत उपकेन्द्र देखा| नीव करोरी में आपूर्ति ठीक मिली| जबकि भूड नगरिया उपकेंद्र की आपूर्ति खराब मिली| जिस पर उन्होंने हर हाल में किसानों को 10 घंटे विधुत आपूर्ति करने कड़े निर्देश दिये| उन्होंने एसडीओ की कड़ी फटकार भी लगायी| इस सम्बन्ध में सांसद मुकेश राजपूत नें मंत्री से शिकायत की थी|
बिजली बिल गलत निकले तो होगी एफआईआर
मुख्य अभियंता नें जेएनआई को बताया कि आये दिन शिकायतें आ रही थी कि बिजली के बिल गलत तरीके से निकल रहे है| जिस पर उन्होंने कहा कि यदि बिजली के गलत बिल मीटर से निकले तो एफआईआर दर्ज की जायेगी| उन्होंने कहा कि जल्द तीन महीने के लिए चोरी रोकों अभियान चलेगा| इसके साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिये|
नगर फीडर में 11 करोड़ का बकाया, 60 प्रतिशत बिजली चोरी
नगर फीडर सबसे बड़ा बिजली चोर निकला है| जिसके चलते उसमे अभी 11 करोड़ के बिजली बिल का बकाया है| उसमे 60 प्रतिशत की बिजली चोरी भी हो रही है| फीडर पर 14 लाख यूनिट की सप्लाई हो रही है|
नगर फीडर पर 11 करोड़ का बकाया, 60 प्रतिशत हो रही बिजली चोरी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


