नगर पालिका में तालाबंदी कर ईओ की अर्थी निकाल फूंका पुतला

0
125

फर्रुखाबाद: मोहल्ले में जलभराव से आक्रोशित भीड़ नें सभासदों के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी के बाद ईओ का पुतला फूंका और बाद में अर्थी निकाल पुतले में आग लगा दी|
शहर के मोहल्ला मदारबाड़ी में बीते कई दिनों से नाली साफ ना होनें से जलभराव हो गया था| जिसके बाद आक्रोशित नागरिकों नें मुख्य मार्ग पर जाम  लगा दिया था| लेकिन कोई समाधान नही निकला| नागरिकों का कहना था कि जाम लगाने के बाद भी नगर पालिका का कोई कर्मी उनकी समस्या सुननें नही आया|
सोमबार को श्यामसुंदर लल्ला, रावेश मिश्रा, रफी अंसारी, अतुल शंकर दुबे व सोनू वाजपेयी आदि के नेतृत्व में लोग टाउन हाल पंहुचे और जमकर नारेबाजी कर पालिका कार्यालय में तालाबंदी करा दी| इसके बाद उन्होंने ईओ रश्मि भारती की अर्थी निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया और पुतले में आग लगा कर विरोध दर्ज कराया|
कुछ लोग नही चाहते मै शहर में रहूँ 
ईओ नगर पालिका परिषद रश्मि भारती नें बताया कि मदारबाड़ी मोहल्ला काफी ढलान पर है| इस लिए उसमे जल भराव की समस्या है| कल टीम गयी थी सफाई हुई थी| नाली ऊंची करने के लिए जेई ने वजट भी बना दिया है|  गंगा नगर की सफाई का ठेका भी दे दिया है| उसकी सफाई भी होगी|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]