नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी को धमकानें का आरोप

0
135

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) नगर पंचायत कमालगंज में सियासी शतरंज पर हर तरह की चालें चली जा रहीं है| जिसके चलते प्रत्याशी अपने-अपने हथकंडे अपना रहे हैं | बीती रात इसी तरह का एक मामला सामने आया | जिसमे भाजपा प्रत्याशी द्वारा पूर्व चेयरमैंन व वर्तमान निर्दलीय प्रत्याशी के घर जाकर धमकानें का आरोप लगाया गया है| मौके पर पुलिस पंहुची जाँच के बाद भाजपा प्रत्याशी के पति को अपने साथ ले गयी | अब पुलिस पूरे मामले से पल्ला झाडती नजर आ रही है| जबकि पीड़ित नें सीसीटीवी फुटेज वायरल किया है|
दरअसल कस्बे के मोहल्ले इंद्रा नगर निवासी निर्दलीय प्रत्याशी राजबेटी शंखवार नें पुलिस को सूचना दी की भाजपा प्रत्याशी के पत अपने साथी के साथ उनके घर पर आये और धमकी दी| सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस भाजपा प्रत्याशी के पति को पकड़कर ले गयी| थानाध्यक्ष अमर पाल ने बताया की उन्हें इस सम्बन्ध में कोई भी जानकारी नही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]