नगर निकाय प्रभारी के लिए पुन्नी व आफताब में ठनी

0
89

फर्रुखाबाद: बीते एक सप्ताह पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने नगर निकाय चुनाव की कमेटी गठित की थी। जिसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन व पुन्नी शुक्ल में मतभेद पैदा हो गया।

[adrotate banner="3"]

पुन्नी शुक्ला ने बताया कि बीते एक सप्ताह पूर्व नगर निकाय चुनाव की कमेटी मैने गठित की थी। जिसकी जानकारी लुईस खुर्शीद को दे दी गयी थी। लुईस खुर्शीद की सहमति पर कमेटी गठित की गयी। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन को नम्बर एक पर रखा गया था। इसके अलावा लुईस खुर्शीद, आदिल कामरान, पंण्डित रामकृपाल मिश्रा, अल्लादीन, रिजवान आदि कई लोगों की नगर निकाय चुनाव की कमेटी बनायी गयी थी। लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आफताब हुसैन अपने आपको नगर निकाय कमेटी का प्रभारी मानते हैं। इस बात के लिए मैं बिलकुल तैयार नहीं। क्योंकि आफताब हुसैन कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे है।

पुन्नी शुक्ला ने बताया कि जनपद के नगर निकाय चुनाव प्रभारी देवीप्रसाद प्रसाद तिवारी हैं। उन्होंने कहा कि आफताब हुसैन शहर में बेबजह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुटवाजी करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आफताब उस कमेटी को वैध मानने को तैयार नहीं। जबकि कमेटी मैने लुईस खुर्शीद के इशारे पर ही गठित की है।
जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन ने बताया कि मेरे पास पीसीसी से लेटर आया है। इसके अनुसार मैं नगर निकाय चुनाव का प्रभारी हूं।

[adrotate banner="2"]