खाना बनाते समय घर में आग लगने से दम्पत्ति झुलसे

0
102

फर्रुखाबाद: थाना व कस्बा कंपिल निवासी 30 वर्षीय राजपाल पुत्र रघुबीर व उसकी 28 वर्षीय पत्नी राधा आग बुझाने के चक्कर में बुरी तरह झुलस गये।

[adrotate banner="3"]

राजपाल के बड़े भाई बाबूराम ने बताया कि राजपाल मजदूरी का काम करता है। वर्षों पहले मां गुजर गयीं। घर पर राजपाल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। साथ में वृद्व पिता रघुबीर भी रहते हैं। कल देर शाम राधा घर पर खाना बना रही थी तभी अचानक चूल्हे की आग से उसके घर में आग लग गयी।
चौके से कुछ ही दूरी पर राजपाल खाना खा रहा था। आग लगते ही राजपाल की पत्नी राधा आग से चारो तरफ घिर गयी। यह नजारा देख राजपाल पत्नी को बचाने के चक्कर में आग में कूद गया। जिससे दोनो पति पत्नी गंभीर रूप से झुलस गये। आग लगने की सूचना मिलते ही आस पड़ोस के लोग राजपाल के घर में एकत्र हो गये। देर रात राजपाल व उसकी पत्नी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]