नगर कमेटी मे युवाओ को पद,पुराने कार्यकताओ को मिलेगा सम्मान

0
86

फर्रूखावादः काफी समय से काग्रेस में नगर अध्यक्ष के लिये चल रही खिचतान अब खत्म होने कि कगार पर आ गयी है। नगर अध्यक्ष कि कुर्सी पर व्यापारी नेता इकलाख का कब्जा होने जा रहा है। जिसकी धोषणा 31 जुलाई को लखनउ मे हो जायेगी। नगर अध्यक्ष बनने जा रहे इकलाख ने बताया कि नगर अध्यक्ष बनने पर कमेटी मे युवाओ को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी।

[adrotate banner="3"]

IKHLAKH KHANइकलाख ने बताया कि वर्तमान मे सलमान के साथ कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता ऐसे है जिन्होने बगुला भगत का काम कर के सिर्फ अपना हित ही किया है और पार्टी को सिर्फ नुकसान ही किया है। ऐसे लोगो को पार्टी से बाहर किया जायेगा। उन्होने कहा कि वर्तमान मे लोक सभा चुनाव बिल्कुल नजदीक आ चुका है। चुनाव को ध्यान मे रखते हुये नगर कमेटी का गठन किया जायेगा ।
संगठन को युवाओ कि जरूरत है और युवाओ से ही पार्टी कि दिशा और दशा मे सुधार लाया जा सकता है। नगर कमेटी के गठन के बाद पहली प्राथमिकता युवा ही होगे, परन्तु नगर कमेटी के पुराने कार्यकर्ताओ को भी पूरा सम्मान दिया जायेगा ।

फिलहाल इकलाख के नगर अध्यक्ष बनाये जाने कि खबर से उनके समर्थको मे खुशी कि लहर दौड गयी है।

[adrotate banner="2"]