कब्रिस्तान से अवैध कब्जेदारों को बेदखल कर बाउंड्री निर्माण की मांग

0
107

फर्रुखाबादः शहर में आईटीआई चौराहे पर स्थित पुराने कब्रिस्तान से अवैध कब्जेदारों को बेदखल कर बाउंड्री निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को लगभग आधा सैकड़ा मुस्लिमों ने नगर मजिस्ट्रेट से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

[adrotate banner="3"]

Muslimsविदित है कि आईटीआई चौराहे के पास काफी पुराना मुस्लिम कब्रिस्तान स्थित है। कब्रिस्तान की भूमि पर अनेक लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। कब्रिस्तान की बाउंड्री हेतु शासन से धनराशि स्वीक्रत हो चुकी है। गुरुवार को बाउंड्री निर्माण करा रहे ठेकेदार को वहां पर मौजूद अवैध कब्जेदारों ने हंगामा कर भगा दिया था। इसी संबंध में शुक्रवार को लगभग आधा सैकड़ा मुस्लिमों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कब्रिस्तान की प्रबंध समिति के लोगों की ढिलाई को देखते हुए प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की गयी है।

इस अवसर पर इजहार हुसैन, यामीन सिद्दीकी, आफताब अंसारी, रफी अंसारी, रिजवान सिद्दीकी, मुईद आफरीदी, शाहनवाज हुसैन, शकील मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]