नगरीय निकायों से जिला योजना सदस्यों का 30 जून को होगा चुनाव

0
101

FARRUKHABAD : जनपद में नगरीय निकायों से जिला योजना समिति के लिए चुने जाने वाले सदस्यों के लिए प्रक्रिया तेज हो गयी है। सदस्यों के चुनाव हेतु मतदाता सूचियां भी सम्बंधित नगर पंचायत व नगर पालिका कार्यालयों में चस्पा करवा दी गयी है। मतदान व पर्चा दाखिल करने की भी तिथियां घोषित कर दी गयी हैं।

[adrotate banner="3"]

सदस्यों के चुनाव हेतु कुल 114 सभा वोटर वोट डालेंगे। जिसमें कुल चार सदस्यों को चुना जाना है। 22 जून को दाखिल पर्चों की जांच व नामांकन किया जायेगा। 26 जून को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना नाम वापसी ले सकेंगे। 30 जून केा मतदान व मतगणना वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में करायी जायेगी। नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्षों द्वारा जिला योजना समिति के सदस्यों को अपने चेहतों को चुनवाने में रस्साकसी अभी से ही करनी शुरू कर दी है।
[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]