नक्कारखाने में तूती की आवाज: सर्राफा व्यवसायी फूक रहे बदल बदल कर पुतले

0
155

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): सर्राफा व्यवसायियों ने एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी का पुतला फूंककर नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापार मण्डल के प्रांतीय महामंत्री अरुण कुमार तिवारी उर्फ ददुआ, युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी का स्वागत किया गया।

[adrotate banner="3"]

नगर के सर्राफा व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में सर्राफा व्यापारियों ने मुख्य बाजार में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी का पुतला फूंका। उसके बाद मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य चौराहे तक जुलूस निकाल नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सर्राफा व्यवसायियों से अनिश्चितकालीन बंदी का आहृान किया।

धरना प्रदर्शन में वीरेन्द्र वर्मा, रामनिवास वर्मा, नरसिंह वर्मा, सुशील वर्मा, धीरज वर्मा, जगदीश वर्मा, आशीष वर्मा मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]