ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ थानों में घुस बीजेपी का प्रदर्शन

0
195

bjp 123bjp 23फर्रुखाबाद:(राजेपुर) भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने रविवार को थाना अमृतपुर और थाना राजेपुर में सपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| इस दौरान भाजपा नेताओ ने सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ आने वाले 2017 के चुनाव में असलियत सामने आने की बात कही|

[adrotate banner="3"]

भाजपा नेता पहले थाना अमृतपुर पंहुचे| उन्होंने थाने में घुसकर जबरदस्त प्रदर्शन किया| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सपा सरकार में आम जनता कानून व्यवस्था से परेशान है| सपा में गुंडा राज चल रहा है| इसका जबाब जनता आने वाले 2017 के चुनाव में देगी| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में लूट , डकैती और भ्रष्टाचार का माहौल है बीजेपी की सरकार आने पर यह सब खत्म हो जायेगा| पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि पुलिस चौराहों पर खुलेआम बसूली कर रही है| यदि यह पुलिस ने बंद नही किया तो बीजेपी ईट से ईंट बजा देगी|

पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा कि सपा प्रदेश में गुंडाराज चला रही है| इसी लिये बीजेपी को थानों को धेरना पड़ा| उन्होंने कहा कि पुलिस गरीब जनता को न्याय दिलाये नही तो बीजेपी आगे भी प्रदर्शन करेगी| पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि सपा सरकार जातिवाद निभा रही है| पुलिस गरीबो की रिपोर्ट तक दर्ज नही करती| भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि सपा सरकार की गुंडागर्दी का सामना बीजेपी डटकर करेगी| बीजेपी की सरकार बनेगी| यह बात सपा के लोग भी जानते है| इसी लिये अपना पेट भरने के चक्कर में जनता का पेट खाली करने में लगे है| राजीव सिंह ने कहा कि पुलिस अन्याय कर रही है| सपा के लोग दुकान मकान और प्लाटो पर कब्जा कर रहे है| चेयरमैंन शमसाबाद विजय गुप्ता ने कहा कि बीते जितने भी चुनाव हुये सपा ने जमकर फर्जी बाडा कराया| आम जनता के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार पुलिस और सपा के लोग कर रहे है | वह यह भूल गये है कि आने वाले चुनाव में यही जनता उन्हें गद्दी से नीचे उतार अपना इंतकाम लेगी|
इस दौरान भास्कर दत्त द्विवेदी,जिला महामंत्री विमल कटियार, पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर, वीरेन्द्र कठेरिया, गुंजन अग्निहोत्री, रामवीर शुक्ला आदि मौजूद रहे|
कई भाजपा नेता रहे नदारद
प्रदेश के निर्देश पर चल रहे कानून व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी के प्रदर्शन के पहले ही दिन पूर्व सांसद मुन्नूबाबू, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, मिथिलेश अग्रवाल, डॉ० रजनी सरीन, जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर आदि कई नदारद रहे|

[adrotate banner="2"]