फर्रूखाबाद: जिला सहकारी बैक के प्रबन्धक प्रमोद शुक्ला ने धोखाधड़ी व ऋणदाताओं से निर्धारित सीमा से अधिक ऋण की बसूली करने के
बाद एकत्रित धनराशि को बैंक में जमा न करके अमानत में खयानत करने के मामले में विकास खण्ड बढ़पुर के अर्राह पहाड़पुर के सचिव सुरेश चन्द्र शाक्य के विरूद्ध थाना मऊदरवाजा में मामला दर्ज कराया है।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि गड़बड़ियों की सूचना के आधार पर वर्तमान में सहाकरी समिति अर्रापहाड़पुर को सील कर दिया गया था। जिला सहकारी बैक के महाप्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानांतरण के बावजूद अभी तक श्री शाक्य ने चार्ज नहीं दिया है। जानकारी में आया है कि कुछ लोगों को जमीन के फर्जी कागजात के आधार पर सीमा से अधिक ऋण वितरण दिखाया गया है। कई रसीदों का पैसा बैंक में जमा नही है।
[adrotate banner="2"]


