ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत, कई जगह फायरिंग

0
91

कमालगंज (फर्रुखाबाद): जनपद की पुलिस की लापरवाही के चलते विगत कई दिनों से कमालगंज क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के आतंक के चलते ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लोग रात रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। चोरों की आहट पर विगत रात्रि कई ग्रामों में फायरिंग की आवाजें सुनी गयीं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गढि़या, नरायनपुर गढि़या, फत्तेपुर रावसाहब, महमदपुर अचला में बीते कई दिनों से लगातार चोरियां होने से ग्रामीण काफी दहशतजदा हैं। सही शाम से ही ग्रामीण दहशत की बजह से अपने अपने घरों के दरबाजों पर पहरा देने का काम करते हैं। इतना ही नहीं लोग अपने पशु व बाहर पड़ी अन्य चीजों की रखवाली कर रहे हैं।

[bannergarden id=”11″]

चोरों की आहट को भांपकर कई बार ग्रामीण फायरिंग करने पर भी आमाद हो जाते हैं। जिससे और भी दहशत का माहौल पैदा हो जाता है। वहीं ग्रामीणों का मानना है कि यदि पुलिस सक्रिय भूमिका निभाये तो आये दिन होने वाली चोरियों से निजात मिलने के साथ ही ग्रामीणों को इतना दहशतभरा जीवन नहीं बिताना पड़े।

[adrotate banner="2"]