धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

0
55

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि का बैनामा कर धोखाधड़ी करने के मामले में अमृतपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रूपपुर मंगलीपुर निवासी अनार सिंह पुत्र राम सिंह तथा थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम कटरी तौफीक निवासी ब्रह्मदत्त पुत्र राम आसरे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी अक्षन पुत्र नसीम खान ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत कर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी अभिलेख तैयार कर भूमि का बैनामा कर दिया और उसके साथ धोखाधड़ी की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

[adrotate banner="3"]

हेडलाइन विकल्प

[adrotate banner="2"]