धूमधाम से मनाई गयी गुरू नानक जयंती

0
118

FARRUKHABAD : सिक्खों के प्रथम गुरू नानक देव की जयंती विभिन्न गुरूद्वारों मे धूमधाम से मनाई गयी। लोहाई रोड स्थित गुरू सिंह सभा गुरूद्वारे मे तीन दिन से चल रहे अखण्ड पाठ का आज सुवह समापन हुआ। तत्पश्चात गुरूद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी गुरवचन सिंह ने सवद कीर्तन प्रस्तुत किया और अरदास करके देश मे शांति एवं अमन चैन की प्रार्थना की। इसी प्रकार कर्नलगंज स्थित फतेहगढ़ के गुरूद्वारे मे तथा सिखलाई स्थित सेना के गुरूद्वारे मे भी गुरू नानक देव की जयंती मनाई गयी। जिसमे बड़ी संख्या मे सिख महिलाओं, पुरूषों व वच्चो ने भाग लिया। सांयकाल गुरूजी के लंगर मे सभी ने अपना योगदान कर प्रसाद ग्रहण किया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]