चीनी मिल लिपिक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

0
113

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : फर्रुखाबाद मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चीनी मिल कर्मचारी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिजपुरा निवासी जालिम सिंह(57) चीनी मिल के गन्ना विभाग में लिपिक थे। शनिवार को शमसाबाद क्षेत्र में साइकिल से रिश्तेदारी में गये थे। वापस आते समय किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गये। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत नाजुक होने से परिजन दिल्ली ले जाने को उन्हें गाव जिजपुरा लेकर पहुंचे। लेकिन वहां उनकी मौत हो गयी। जालिम के पुत्र कामता प्रसाद की सूचना पर कायमगंज कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुयी। दरोगा बीडी उमराव ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]