धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात

0
157

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रविवार शाम कस्बे में धूमधाम से श्री राम की बारात निकाली गयी| रास्ते में लोगों ने बारात का जगह जगह स्वागत किया। महिलाओं ने अपने घरों के सामने भगवान स्वरूपों की आरती उतारी।
तपस्वी भाग से जैसे ही राम बरात चली जगह जगह हुई पुष्प वर्षा के साथ ही जय श्रीराम के  जयकारे लगे| भक्ति मय माहौल में भक्त झूमे| अयोध्या नगरी में नगर पंचायत चेयरमैन और उनके परिवारिक जनो ने श्री राम की आरती उतार पूजा अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया|  बारात में करीब एक दर्जन झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया| दर्शक खुशी से झूमें नहीं समा रहे थे| आसपास के गांव से हजारों की संख्या में दर्शक राम बारात देखने पहुंचे| बारात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शोभा बढ़ा रही थी| वहीं बाबूजी बुक डिपो तिराहे पर दिनेश अग्रवाल ने भगवान राम की आरती उतारकर पूजा अर्चना की| इस मौके पर रासलीला अध्यक्ष रवि दुबे, रामलीला अध्यक्ष मदन महेश्वरी, कोषाध्यक्ष केशव दुबे, आयोजक कल्लू महेश्वरी तथा रामलीला कमेटी के अन्य सदस्य शिवकुमार गोयल, अवधेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मी कांत दुबे, महेंद्र कुमार दुबे व संजीव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]