धान खरीद व उर्वरक की कमी सरकार की नाकामयाबी: सपा

0
358

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में धान खरीद व उर्वरक की कमी पर सरकार को घेरा गया| सपाईयों ने कहा यह सरकार की नाकामयाबी है |
सपा जिला कार्यालय आवास विकास में मासिक बैठक का आयोजन किया गया|

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अध्यक्षता करते हुए कहा की आज जिस प्रकार सपा पूरे फर्रुखाबाद जनपद में कार्य कर रही है, उससे बीजेपी के कायाकल्पों की कलई खुल गई है। बैठक के मुख्य एजेंडे में गत माह की कार्रवाई की पुष्टि की गई। विधानसभा सदर व विधानसभा कायमगंज में बीएलए बनवाने के संबंध में विचार किया गया। 15 नवंबर तक नए वोट बनवाने पर विचार किया गया| 20 नवंबर को करहल विधानसभा उपचुनाव में जिला संगठन को सेक्टर नंबर 31 की जिम्मेदारी दी गई है, इस पर हर दिन प्रचार करने के संबंध में विचार किया गया। साथ ही साथ कार्यालय में जो दैनिक एवं मासिक खर्च हैं उस पर विचार किया गया, धान खरीद व खाद उर्वरक की कमी के संबंध में जो सरकार की नाकामयाबी बताया| जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने कहा कि आज बीजेपी हर स्तर पर फेल हो चुकी है यहां तक की किसानों को धान एवं खाद तक नहीं दी जा रही है, जिससे किसान
परेशान है| लेकिन बीजेपी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ गये हैं, परंतु भाजपा गुणगान करने से नहीं थक रही है। पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि सपा का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर के कार्य करे, एकजुटता ही हमारी ताकत और शक्ति है। हमें अपने असली कार्यकर्ता को पहचाना है| जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह शाक्य, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, सौरभ कटियार, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य समीर यादव, बृजेश पाल, रोमित सक्सेना, चंद्रेश राजपूत, नरेंद्र सिंह यादव,रमेश चंद कठेरिया नें विचार रखे | मनोज यादव रुक मंगल सिंह, नीलम सिंह चौहान, निजाम अंसारी, अश्वनी यादव, शिव शंकर शर्मा, संजीव मिश्रा, अरविंद यादव नगर अध्यक्ष, मोहम्मद इजहार खान जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, संदीप यादव, जितेंद्र यादव, राजन यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]