धमकी को लेकर भड़का हिन्दू जागरण मंच

0
128

फर्रुखाबादः हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी को धमकी भरे पत्र भेजने के बाद संगठन के कार्यकर्ता भड़क गये। उन्होंने पत्र लिखने वाले को चेतावनी दी कि वह सामने आकर बात करे। संगठन ने कहा कि वह इसका मुहंतोड़ जबाव देंगे।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी को बीती 30 नवम्बर को अलीगढ़ के एक व्यक्ति शाजेब निवासी आईटीआई रोड अलीगढ़ द्वारा उर्दू भाषा में लिखित रूप से धमकी दी गयी थी। जिसके चलते हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस अधीक्षक को इस सम्बंध में शिकायती पत्र भी दिया था और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की बात भी कही गयी थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जांच क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी है। जांच के तीन दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया। जिससे हिन्दू जागरण मंच आक्रोषित हो गया है। इस सम्बंध में संगठन के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि यदि किसी धर्म विरोधी तत्व ने कुछ ऐसा करने की कोशिश की तो संगठन इसके लिए मुहंतोड़ जबाब देने के लिए तैयार है।

इस दौरान संगठन ने इस तरह के घिनौने कृत्य को करने वाले को सलाखों के पीछे भेजने की बात कही।

[adrotate banner="2"]