द्वेष भावना से कार्य ना करे व्यापारी

0
109

फर्रुखाबाद : शनिवार को जरदोजी उद्योग व्यापार मंडल का गठन एकजुटता के आवाहन के साथ किया गया। जिसमे व्यापारियों पर हो रहे उत्पीडन पर चर्चा की गयी| इसके साथ ही साथ कहा गया कि व्यापारी द्वेष भावना से कोई कार्य न करें

[adrotate banner="3"]

बाग रुस्तम में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये कहा की यदि उत्पीडन से बचना है तो एकजुट हो जाओ| बैठक में लईक खान अध्यक्ष, आमिर खान महामंत्री और मुशीर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सात महासचिव, सात सचिव, आठ उपाध्यक्ष, सात मंत्री भी बनाये गये| उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भी संजीव मिश्रा बॉबी ने कहा कि व्यापारी द्वेष भावना से कोई कार्य न करें। नगर अध्यक्ष मो.इखलाक खां और नगर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]