दो लेखपालो सहित पांच सस्पेंड,11 शिक्षको का वेतन रुका

0
141

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने राशन कार्ड सत्यापन में लापरवाही करने के मामले दो लेखपालो सहित पांच को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है| जबकि 11 शिक्षको का वेतन रोंका गया है|

[adrotate banner="3"]

नवाबगंज विकास खंड के बारबीकू सिब्राई मठ के लेखपाल प्रकाश चन्द्र पाल, शमसाबाद के चिल्सरा के लेखपाल वीरपाल राजपूत, शमसाबाद ले अलीपुर पीटधुलेश्वर के ग्राम विकास अधिकारी रामवीर शाक्य को राशन कार्ड सत्यापन के चलते निलंबित कर दिया गया है| वही राजीव कुमार नवाबगंज व प्रेम चद्र शमसाबाद को भी राशन कार्ड सत्यापन डियूटी ठीक से ना करने में निलंबित किया गया है| राशन कार्ड सत्यापन ठीक से ना करने में 11 शिक्षको का का वेतन रोंका गया है|

[adrotate banner="2"]