फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध के जरिये धोखा देकर नकदी साफ करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है| उनके पास पुलिस को नकदी भी मिली है|
थाना मऊदरवाजा पुलिस नें चिलसरा रोड टैम्पो अड्डे से कानपुर देहात के गजनेर जमरेही उस्मानपुर निवासी अजीत सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र उर्फ कोमल सिंह पुत्र श्याम बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है| उसके पास से दो लाख की नकदी, दो मल्टी मीडिया फोन, एक कार बरामद हुए है| पुलिस नें बताया कि आरोपी वोडाफोन कम्पनी के मैनेजर बनकर लोगों को फोन करते थे| कम्पनी से ईनाम देंने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसा कर लोगों से पैसे अपने खाते में डलवाने का साइबर अपराध करते थे|
थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा नें बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार किये गये है| उनके पास से दो लाख की नकदी भी पुलिस को मिली है|
दो लाख की नकदी सहित दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


