दो माह से नहीं मिला लोहिया अस्पताल में मरीजों को भोजन

0
134

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो लोगों में लोहिया अस्पताल की सुविधाओं को लेकर थोड़ी खुशी पनपी। क्योंकि मुलायम सिंह यादव शासनकाल में बने लोहिया अस्पताल को सरकार कुछ और सुविधायें मुहैया करा पायेगी यह बात लोगों के दिलो दिमाग में चल रही थी। लेकिन राममनोहर लोहिया चिकित्सालय की महिला मरीजों को दो माह से कुक न होने की बजह से भोजन नहीं मिल पा रहा है। जिससे वह दूध और ब्रेड से ही काम चला रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

लोहिया अस्पताल में प्रसूताओं व अन्य मरीजों के लिए शासन द्वारा सुबह-शाम भोजन व नास्ते की व्यवस्था की गयी है। लेकिन अस्पताल पहले तो मरीजों को खाना ही नहीं मुहैया करा पा रहा है और अगर कराता भी है तो नाम मात्र का। इसके चलते लोहिया अस्पताल में महिला प्रसूताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोहिया में भर्ती बीसलपुरतराई निवासी हेमा पत्नी प्रेमचन्द्र, नन्हीं निवासी खानपुर, सीता निवासी ग्राम हरिकरनपुर ने बताया कि उन्हें भोजन के नाम पर ब्रेड और दूध पकड़ा दिया जाता है अन्न का तो एक दाना भी नहीं मिला। यह समस्या हर उस मरीज की है जो लोहिया अस्पताल में प्रसव के लिए आया है। पहले कुछ दिनों तो बजट न होने के चक्कर में मरीजों को जननी सुरक्षा योजना की चेकंे काफी समयबाद वितरित हुई एक समस्या समाप्त हो पायी तो इससे पहले ही मरीजों को खाना न मिलने की समस्या खड़ी हो गयी।

लोहिया अस्पताल महिला चिकित्साधिकारी डा0 सुमन सिंह ने बताया कि मरीजों को खाना नहीं मिल पा रहा है। यह  बात सच है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व हमने ठेके के लिए टेन्टर डलवाये थेे; जिसके अध्ययक्ष एडीएम थे। लेकिन वह टेंडर निरस्त हो गये। जिसकी बजह से खाने का ठेका ही नही हो पा रहा है और खाना बनाने के लिए कुक भी एक ही ममता है। तो मजबूरन दो महरीे से खाना नहीं बना है। इसीलिए मरीजों को दूध और ब्रेड दिये जाते हैं।

[adrotate banner="2"]