ट्रैक्टर चालक से १० हजार व मोबाइल लूट गोली मारी

0
100

कंपिल (फर्रुखाबाद) : थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में अपने रिश्तेदार के यहां ट्रैक्टर से आये एक युवक को बीती रात गोली मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया व उसके पास से 10 हजार रुपये नगदी, मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित ने थाना पुलिस से रिपोर्ट के लिए तरहरीर दी लेकिन सपा नेताओं के दबाव में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।

[adrotate banner="3"]

थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा निवासी अशोक चौहान के यहां टिंकू पुत्र सूरज सिंह निवासी गांव राया जैथरा एटा अपने जीटर ट्रैक्टर से बीते दिन आया था। शाम लगभग साढ़े 9 बजे वह ट्रैक्टर लेकर अपने घर वापस जा रहा था। बरखेड़ा से निकलते ही कुछ बदमाशों ने उसे लूट के इरादे से रोक लिया व छीनाझपटी करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने टिंकू के हाथ में गोली मार दी व उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया।

घबराया टिंकू अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। तभी गांव के प्रधान प्रवीन उर्फ वीनू पुत्र कृृष्णपाल उर्फ टण्डन ने ट्रैक्टर को अपने खेत में लगी ट्राली के पास लगा दिया और मनगढ़त घटना बनाने लगे।

इधर टिंकू ने थाना कंपिल पहुंचकर थाना पुलिस से प्रधान प्रवीन उर्फ वीनू, आशाराम पुत्र तोताराम, अनिल पुत्र श्यामपाल के खिलाफ लूट व गोली मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

सुबह प्रधान प्रवीन भी टिंकू के खिलाफ ट्राली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंच गये व कुछ सपा नेताओं की शिफारिश पर क्रास केश बनाने की पहल करने लगे। एसओ ने जब इस बात से इंकार किया तो इन्होंने सपा नेताओं से दबाव बनवा दिया। एसओ कंपिल ने दोनो पक्षों को को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]