दो महिलाओ की चेन तोड़ी

0
122

फर्रुखाबबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ के गोला कोहना निवासी दयाशंकर वर्मा की पत्नी तेजकुमारी की बाइक सबारो ने चेन तोड़ ली| वह थाना नवाबगंज के ग्राम नगला जदू निवासी प्रशांत यादव व उसकी बहन ममता देवी ने उसके साथ मारपीट कर चेन तोड़ लेने का आरोप लगाया है|

[adrotate banner="3"]

दयाशंकर वर्मा ने पुलिस बताया कि पत्नी तेज कुमारी घर के दरवाजे पर बैठी थीं। तभी एक युवक फोन से बात करता हुआ आया और उनकी पत्नी की चेन लूट ली| अन्य वाइक सबार युवक ने उसे पीछे बैठाया और फरार हो गया| पुलिस ने अज्ञात बाइकर्स लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कर्नलगंज चौकी प्रभारी गोकुल सिंह ने धर्मनगरिया व लोको कालोनी निवासी दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल की |

थाना नवाबगंज के ग्राम नगला जदू निवासी प्रशांत यादव ने पुलिस को बताया कि दोपहर वह अपनी बहन ममता देवी की विदा एटा थाना अलीगंज के ग्राम नगला कोठी से कराकर अपने घर वापस जा रहे थे| तभी कस्बे में ही 9 वर्षीय अनुज पुत्र रूप सिंह निवासी लोधी नगर की साइकिल से उसकी टक्कर हो गयी| जिससे वाइक सबार भाई -बहन गिर गये और जख्मी भी हो गये| ममता ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालो ने उसकी चेन तोड़ ली | पुलिस ने दो को हिरासत में भी ले लिया| दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।

[adrotate banner="2"]