दो पूर्व मंत्रियों नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामवीर उपाध्याय के खिलाफ मुकदमे के लिए अनुमति?

0
121

लखनऊ : सतर्कता विभाग ने दो पूर्व मंत्रियों नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामवीर उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। भ्रष्टाचार और आय से अधिक सम्पत्ति के मामलों में सतर्कता विभाग दोनों पूर्व मंत्रियों की जांच कर रहा है। दोनों पूर्व मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सतर्कता जांच पर रोक लगाने की मांग की थी।
naseemuddeen siddique
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इनको राहत देते हुए कोर्ट को सूचित किये बगैर इनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, लेकिन सतर्कता जांच पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को सतर्कता विभाग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर इन दोनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी है। लोकायुक्त की संस्तुति पर ही इनके खिलाफ सतर्कता जांच चल रही है। सतर्कता विभाग ने तथ्यों का पता लगाया है दोनों मंत्रियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। अब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से इनकी गिरफ्तारी की भी अनुमति मांगेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]