फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मकान की सफाई के विवाद में दो पक्षों में जमकर महाभारत हो गया| जिसमे पांच घायल हो गये | पुलिस ने 8 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपट्टी निवासी सुनील दत्त पुत्र ब्रजनन्दन ने दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीते 22 मार्च को को दोपहर गाँव में ही पूर्व में खरीदे गये अपने मकान की साफ सफाई कर रहे थे | उसी दौरान गाँव के श्याम बिहारी पुत्र कन्हैया लाल,सर्वेश व दयानन्द पुत्र ब्रजबिहारी, अभिषेक पुत्र सर्वेश, मनमोहन पुत्र अवध बिहारी, आकाश व आदर्श पुत्र मनमोहन निवासी बलीपट्टी रानीगाँव, नारायण स्वरूप पुत्र रामकिशोर निवासी करनपुर दत्त, व 5 अज्ञात नें गाली-गलौज कर मकान के बाहर साफ-सफाई करनें से मना किया| आरोपियों नें गाली-गलौज के साथ मारपीट भी कर दी | जब सुनील दत्त का पुत्र कृष्ण कुमार, शिव कुमार व प्रेम कुमार व पत्नी रामकांति व पुत्रबधू राधा बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी लाठी-डंडो से पीटा| मारपीट में कृष्ण कुमार का मोबाइल भी टूट गया| मामले में 5 घायल भी हुए है | मुकदमा की जाँच उपनिरीक्षक विमल कुमार को दी गयी है | थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया कि 5 घायल हुए है उनका मेडिकल कराया गया है | मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है |
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 5 घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



