दो दिन बाद भी बलात्कार पीड़िता की नहीं दर्ज हो सकी रिपोर्ट

0
151

indexफर्रुखाबाद: थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम भूड़ का नगला के मौजा अबू सिकन्दरपुर निवासी नेमश्री से गांव के ही कुछ युवकों ने 3 फरवरी की रात में घर में घुसकर बलात्कार कर दिया। पीड़िता सम्बंधित चौकी सिवारा पहुंची तो वहां पर उसकी रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगायी। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बावजूद दो दिन बाद भी बलात्कार पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।

[adrotate banner="3"]

नेमश्री द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि 3 फरवरी की रात 11 बजे गांव के ही पिन्टू व इजलेश पुत्रगण सन्देश सिंह, सन्देश सिंह पुत्र मोती सिंह, भंवरपाल पुत्र कप्तान सिंह, ज्ञान सिंह व सुदीश पुत्रगण मुंशी सिंह व ओमपाल पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी ग्राम रपरा थाना बहोरा जिला एटा एक राय होकर लूटपाट करने के इरादे से घर में घुस आये व लूटपाट करने लगे। जब पति द्वारा विरोध किया गया तो ननद ओमश्री को भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की व कमरे में बंद कर दिया।

[bannergarden id=”8″]

नेम श्री का आरोप है कि इसी दौरान पिन्टू उसे जबर्दस्ती बरामदे में ले गया और उसके साथ बुरा काम करने लगा। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी तो गांव के बृजपाल पुत्र कप्तान सिंह, मुनीम पुत्र आधार सिंह आ गये और उन्होंने आकर बचाया। जिसके बाद आरोपी भाग गये। रात में ही वह परिजनों के साथ सिवारा चौकी पहुंची लेकिन वहां पुलिस ने एक न सुनी और भगा दिया।

जिसके बाद पीड़िता नेमश्री ने पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी को प्रार्थनापत्र दिया। जिस पर एसपी ने सम्बंधित थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये लेकिन अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि यदि उसने रिपोर्ट दर्ज करायी तो उसे जान से मार देंगे।

[adrotate banner="2"]