तड़ीपार पिता पुत्र गिरफ्तार

0
195

फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना पुलिस ने दो जिला बदर आरोपियों को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व भी थाना पुलिस ने तीन जिला बदर आरोपियों को पकड़ा था।

[adrotate banner="3"]

पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम गुगौरा कमालगंज निवासी विपिन कुमार पुत्र ब्रम्हानंद व ब्रम्हानंद पुत्र केदारनाथ को गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में थाना पुलिस ने पूर्व में भी जिला बदर आरोपी अबधेश पुत्र नबाव सिंह निवासी छिताकापुर कमालगंज, लाल सिंह पुत्र फकीरेलाल निवासी देवराम गढ़िया कमालगंज, जयराम पुत्र रतनपाल निवासी महरूपुर रावी कमालगंज को गिरफ्तार किया था। एसपी ने थानाध्यक्ष व उनकी टीम को नदग पुरस्कार दिया है।

[adrotate banner="2"]