दो एडीजी, सात आइजी समेत पंद्रह अीइपीएस के तबादले

0
130

DM Transferलखनऊ। प्रदेश सरकर ने भारतीय पुलिस सेवा में तबादले करते हुए दो एडीजी, सात आइजी समेत प्रदेश के पंद्रह आइपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।
– 1985 बैच के राजेश प्रताप सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक कारागार, उत्तर प्रदेश के साथ अपर महानिदेशक यातायात उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

[adrotate banner="3"]

– 1987 बैच के डीएल रत्‍‌नम को अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआइडी, लखनऊ के पद से अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर पर स्थानान्तरणाधीन के पद से विमुक्त कर अपर महानिदेशक सहकारिता उत्तर प्रदेश, लखनऊ का कार्यभार सौंपा गया है।

– 1992 बैच के अमिताभ ठाकुर को पुलिस महानिरीक्षक, बीसवीं वाहिनी आजमगढ़ से विमुक्त करके पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस गोरखपुर बनाया गया है।

– 1994 बैच के असीम कुमार अरुण को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार उत्तर प्रदेश, लखनऊ का कार्यभार दिया गया है।

– 1994 बैच के जय नरायन सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, पीएससी मुख्यालय बनाया गया है।

– 1995 बैच के अमरेंद्र कुमार सेंगर को पुलिस महानिरीक्षक, कानून और व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, लखनऊ चयनित किया गया है।

– 1995 बैच के राज कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ का जिम्मा सौंपा गया है।

– 1995 बैच के लाल जी शुक्ल को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक प्रोवि एवं बजट, उत्तर प्रदेश मुख्यालय, इलाहाबाद तैनाती दी गई है।

– 1995 बैच के भोलानाथ सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पीएससी, पूर्वी जोन ल,ानऊ में तैनाती दी गई है।

– 2005 बैच के सुभाष चंद्र दुबे को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआइडी, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

– 2000 बैच के प्रतीप कुमार मिश्रा, उपसेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएससी, गोण्डा को 48वीं वाहिनीं पीएससी सानभद्र का सेनानायक बनाया गया है।

– 2000 बैच के राम प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

– 2000 बैच के अशोक कुमार पाण्डेय को सेनानायक आठवीं वाहिनी पीएससी, बरेली, नियुक्त किया गया है।

– 2000 बैच के अतुल सक्सेना पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को सेनानायक 39वीं वाहिनीं पीएससी, मिर्जापुर नियुक्त किया गया है।

– 2000 बैच के गंगा नाथ त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक भवन कल्याण इलाहाबाद नियुक्त किया है।

[adrotate banner="2"]