और जब छोटे सिंह ने सतीश दीक्षित को लगाया किनारे….

0
167

फर्रुखाबाद: सियासत करने वाले जनता को भले ही खुद को बड़े ही भलेमानस होने का प्रवचन दे मगर तकनीक के युग में तस्वीरो में कैद क्षण बहुत कुछ इन नेताओ के चाल, चरित्र और मानसिकता की कहानी कह देते है| प्रदेश के कई विभागो के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को सहकारिता के जाने माने नाम और अभी हाल ही में हाथी की सवारी कर वापस साइकिल पर लौटे छोटे सिंह यादव ने अपने पुत्र के अध्यक्षता वाली जिला सहकारी बैंक की आम सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
बैठक में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाये जिले के वरिष्ठ सपा नेता सतीश दीक्षित भी मंचासीन थे| मंच पर वयोवृद्ध कांग्रेसी पूर्व विधायक महरम सिंह के साथ सपा प्रत्याशी विधायक रामेश्वर सिंह यादव और छोटे सिंह के पुत्र सुधीर यादव भी थे| मंच पर सम्बोधन में छोटे सिंह ने सतीश दीक्षित के सम्मान में कहा कि सतीश दीक्षित उनके इनकम टैक्स के वकील भी है और उनका पाई पाई का हिसाब वे जानते है| छोटे सिंह ने ये भी जनता को बताया कि बैंक की स्थापना से लेकर अब तक इस बैंक पर प्रशासनिक कब्ज़ा उनका या उनके समर्थको का ही रहा है| और इसका एहसास उन्होंने तब करा दिया जब माल्यार्पण का नंबर आया| 51 51 किलो की तीन मालाये शिवपाल को पहनने के लिए आयी थी मगर तीनो ही मालाओं में छोटे सिंह यादव और उनके पुत्र सुधीर यादव ही शिवपाल सिंह के साथ माला में घुसते दिखायी पड़े| एक माला में सतीश दीक्षित किनारे लगा दिए गए तो दूसरी माला का वजन सतीश के कंधो पर बाहर से टिका दिया गया| वैसे मुख्य माल्यार्पण की बड़ी माला में कई चिटपुटिया नेता भी गर्दन फांसते नजर आये|
Satish Dixit1
Satish-Dixit1

[adrotate banner="2"]