फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस व एसओजी टीम नें दो अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार किये| उनके पास लगभग आधा सैकड़ा एटीएम भी बरामद हुए| पुलिस ने दोनों का न्यायालय के लिए चालान कर दिया|
सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि एसओजी प्रभारी बलराज भाटी, चौकी इंचार्ज मदनपुर अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जेपी शर्मा आदि ने रोहिला चौराहे से कासगंज के विलराम गेट दुर्गा कालोनी निवासी मानपाल राजपूत पुत्र अशर्फीलाल, जनपद अलीगढ के पाली मुकीमपुर खरौआ खेड़ा निवासी बीरेश यादव पुत्र पप्पू यादव को गिरफ्तार किया| उनके पास से विभिन्य बैंको के 55 एटीएम, 1 मोबाइल, 1 आई-10 कार, 55 हजार की नकदी बरामद की|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


