दोबारा भूमि कब्जा करनें वालों पर हो कार्यवाही

0
133

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमें जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें दोबारा भूमि पर अबैध कब्जा करनें वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर फर्रुखाबाद में फरियादियों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि एक बार अवैध कब्जा हटवाने के पश्चात पुनः कब्जा करने वालो पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाए।
अमृतपुर संवाददाता: शनिवार को सीडीओ एम अरुन्मोली की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे कुल पांच फरियादी को ही मौके अपर न्याय मिल सका| जबकि 63 घर वापस लौट गये| वहीं जेई आरडी, राजीव गोयल, लघु सिंचाई धर्मवीर सिंह तहसील दिवस में नही पंहुचे| जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| मृतपुर निवासी शारदा देवी द्वारा पेंशन ना मिलने की शिकायत की गयी| ग्राम वीरपुर हरिहरपुर निवासी की प्रधान रजनी देवी ने आंगनबाड़ी की शिकायत की| उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी राशन वितरण नही कर रही है| खंडौली गांव निवासी प्रधान हरेंद्र ने विपक्षियों द्वारा कार्य में अवरोध पैदा करनें की शिकायत की| अमृतपुर एसडीएम पदम सिंह राजेपुर खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता आदि अधिकारी रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]