देश में पहली बार दो महिलाओं को दी जाएगी फांसी

0
88

Hang two womenनई दिल्ली: देश में ऐसा पहली बार होगा जब दो महिलाओं को फांसी दी जाएगी। इन महिलाओं पर 13 बच्चों को अगवा करने और उनमें से 9 को मार डालने का आरोप है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पिछले महीने उनकी दया याचिका ठुकरा दी थी और तब से अब तक सरकारी कार्रवाई जारी है। यह सारी प्रक्रिया शनिवार को खत्म हो जाएगी।

[adrotate banner="3"]

कोल्हापुर की रहने वाली ये दोनों औरते बहनें हैं और इनके नाम रेणुका शिंदे और सीमा गवित हैं। उन दोनों ने अपनी मां अंजनाबाई गवित के साथ मिलकर बच्चों का अपहरण किया और उन्हें भीख मांगने के लिए मजबूर किया। जब उनमें से कुछ बच्चे उनके काम के नहीं रहे तो उन्होंने उन मासूमों का कत्ल कर दिया। बाद में इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंजनाबाई की ट्रायल के दौरान यरवदा जेल में ही मौत हो गई।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]