देश की खातिर 121 नये रंगरूट राजपूत रजीमेंट बेड़े में हुए शामिल

0
199

FARRUKHABAD: फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट मे कमाडेंट ब्रिगेडियर सजीव जेटली ने 121 नये भर्ती जवनाों को देश सेवा की शपथ दिलायी। इस दौरान परेड के समय रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडिर ने अपनी गाड़ी से घूमकर सलामी लीं

[adrotate banner="3"]

army[bannergarden id=”8″]

आर आर सी ड्रिल मैदान में नये भर्ती सैनिकों को सलामी लेने के बाद ब्रिगेडियर ने कहा कि देश की सेवा और तिरंगे की शान बनाये रखने के लिए राजपूतों का इतिहास भरा पड़ा है।

उन्होंने कहा कि सेना में शामिल होने के बाद कोई भी जवान उसी दिन से देश सेवा में समर्पित हो जाता है, जब वह 9 माह का सैनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर विधिवत सैनिक बनता है। उन्होंने सभी 121 रंगरूटों को शपथ दिलायी।

इस दौरान परेड कमांडर मनीष सिसोदिया, कैप्टन प्रमोद सिंह, लेफ्टिनेंट नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=11″]

[

[adrotate banner="2"]