टेंपो पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल

0
112

कमालगंज (फर्रुखाबाद): शहर में पुलिस की मिलीभगत से चल रहे खटारा टेंपो आये दिन दुर्घटनाओं को अंजाम दे रही है। शनिवार को कमालगंज से गुरसहायगंज की तरफ खचाखच सवारियों से भरा एक टेंपो पलट गया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी व आधा दर्जन सवारियां घायल हो गयीं।

[adrotate banner="3"]

mratak accident[bannergarden id=”11″]

कमालगंज से सवारियां भरकर टेंपो संख्या यूपी 74, टी 0648 गुरसहायगंज जा रहा था। तभी उबरीखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। जिससे रामभरोसे पुत्र महिपाल निवासी तिगड़ा गंदौलिया थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की पहचान जेब में निकली वोटर आई डी कार्ड से की गयी। जेब में मिले मोबाइल से घर पर सूचना दी गयी।

taxi[bannergarden id=”8″]

टेंपो में सवार आरती, दुर्गा, प्रीती पुत्री सुरेश अपनी नानी फूलमती के साथ मलिकपुर गुरसहायगंज जा रही थी। चारो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कमालगंज में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]